25 Feb 2021

♦️♦️♦️ ⚜🕉⚜ ♦️♦️♦️
    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     
   *📜 25 फरवरी 2021*
            *बृहस्पतिवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1942
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2077
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी-17:20 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य-13:17 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* तैतिल-17:20 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शोभन-25:07 तक
*✨पश्चात्-* गर
*🌅सूर्योदय-* 06:50
*🌄सूर्यास्त-* 18:18
*🌙चन्द्रोदय-* 16:15
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क-दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:11 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 14:00 से 15:26
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 माघ सुदी त्रयोदशी 17:20 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , कल्पादि 13 , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग / गुरु पुष्य योग सूर्योदय से 13:17 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 13:17 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 13:17 से , रत्नत्रय व्रतारम्भ ( जैन ) , श्री धर्मनाथ जी जन्म - तप ( जैन , माघ शुक्ल त्रयोदशी ) , मरूस्थल मेला जैसलमेर (राज. , तीन दिन ) , गुरु श्री हरिराय जयन्ती ( प्राचीन परम्परा अनुसार ) , श्री विश्वकर्मा जयन्ती ( माघ शुक्ल त्रयोदशी ) , गुरु गोरखनाथ जयन्ती ( मतभेद ) , हजरत अली  जयन्ती ( मुस्लिम , इस्लामिक कलेंडर अनुसार ) , अवतार श्री मेहर बाबा जन्मोत्सव , अभिनेता डैनी डैनजोंग्पा जन्म दिवस , श्री विमल प्रसाद चालिहा स्मृति दिवस व राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक ( राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ) दिवस ( 25 फरवरी 2019 )।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 माघ सुदी चतुर्दशी 15:51 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत , सर्वदोषनाशक रवि योग 12:35 तक , शुक्र शतभिषा नक्षत्र में 10:20 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विघ्नकारक भद्रा 15:50 से 26:49 तक , दसलक्षण व्रत पूर्ण 3/3 ( जैन ) , श्री जैनेन्द्र रथयात्रा (जैन ) , श्री रामचरण जी महाराज स्नेह जयन्ती (माघ शुक्ल चतुर्दशी ) , धर्मसम्राट स्वामी करपात्री पुण्यतिथि  (माघ शुक्ल चतुर्दशी ) , श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी स्मृति दिवस , वीर विनायक दामोदर सावरकर स्मृति दिवस व श्री शंकरराव भाऊराव चव्हाण स्मृति दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*आक्रुश्यमानो नाक्रोशे-*
    *मन्युरेव    तितिक्षतः ।*
*आक्रोष्टारं  निर्दहति  -*
    *सुकृतं चास्य विन्दति।।* 
      ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३६-५
*अर्थात्👉*
      _दूसरों से गाली सुनकर भी स्वयं उन्हें गाली न दे। (गाली को ) सहन करने वाले का रोका हुआ क्रोध ही गाली देने वाले को जला डालता है और उसके पुण्य को भी ले लेता है।_
🌹

*25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1760 – क्लाइव ने प्रथम बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया।
1788 - पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
1921 - जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।
1925 - जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
1945 - द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1952 - नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1954 – सीरिया के स्वार्थी और भाई भतीजावादी राष्ट्रपति अदीब शीशकली के विरुद्ध इस देश की जनता ने पहाड़ी क्षेत्रों में सशस्त्र विद्रोह आरंभ किया।
1962 - आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।
1975 - सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।
1980 - ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।
1986 - मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।
1988 - सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1991 – वारसा संधि के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हंग्री में एक सम्मेलन के दौरान उस संधि के निरस्त होने की घोषणा की।
2000 - रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
2003 - गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत।
2006 - दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।
2008 - एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।
2008 - फ़िल्म 'नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन' को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
2009- पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए।
2011- भारतीय सेना ने झारखंड में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाए रखा । जबकि मणिपुर ने तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।
2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में इंडिया गेट के पास राष्‍ट्रीय युद्धस्‍मारक राष्‍ट्र को समर्पित किया। 
2019 - टी20 में 8000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने सुरेश रैना।
2019 - अमेरिका समर्थित सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस ने इराक को 280 इराकी और विदेशी कैदी सौंपे।
2020 - भारत और अमरीका ने तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिया और स्‍वास्‍थ्‍य तथा तेल क्षेत्र में तीन समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए।
2020 - चंडीगढ़ की काशवी एक वनडे में 10 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।
2020 - न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री विंस्टन पीटर्स चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। 

*25 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1707 - कार्लो गोल्दोनी - प्रसिद्ध इतालवी नाटककार थे।
1859 - राधाचरण गोस्वामी - ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे।
1894 – धार्मिक नेता मेहर बाबा का पुणे में जन्म हुआ।
1897 - अमरनाथ झा - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।
1925 - सेहु शगारी - नाइजीरिया के राष्ट्रपति थे।
1948 – डैनी डैनज़ोंग्पा, भारतीय अभिनेता
1974 - दिव्या भारती - हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री थीं (जन्म दिनांक कन्फर्म नहीं)।
1981 – शाहिद कपूर, भारतीय अभिनेता।
1994 - उर्वशी रौतेला - एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री तथा मॉडल है।

*25 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1586 - अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये (कन्फर्म नहीं)।
1970 - मन्नत्तु पद्मनाभन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक।
1971 - विमल प्रसाद चालिहा - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे।
1987 - एस. एच. बिहारी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
2001- 92 साल की उम्र में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन एडिलेड स्थित उनके घर में हुआ था।
2004 - बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक।
2007 - पी भास्करण एक भारतीय मलयालम कवि।
2008 - हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (जन्म 1912)।
2020 - मिस्र पर 30 वर्ष तक शासन करने वाले पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद होस्नी मुबारक का निधन।

*25 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मरूस्थल मेला जैसलमेर (राज. , तीन दिन )।
🔅 श्री धर्मनाथ जी जन्म - तप ( जैन , माघ शुक्ल त्रयोदशी )।
🔅 गुरु श्री हरिराय जयन्ती ( प्राचीन परम्परा अनुसार )।
🔅 श्री विश्वकर्मा जयन्ती ( माघ शुक्ल त्रयोदशी )।
🔅 गुरु गोरखनाथ जयन्ती ( मतभेद ) ।
🔅 हजरत अली  जयन्ती ( मुस्लिम , इस्लामिक कलेंडर अनुसार )।
🔅 अवतार श्री मेहर बाबा जन्मोत्सव ।
🔅 अभिनेता डैनी डैनजोंग्पा जन्मदिवस।
🔅 श्री विमल प्रसाद चालिहा स्मृति दिवस।
🔅 राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक ( राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ) दिवस ( 25 फरवरी 2019 )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Comments

Popular posts from this blog

*मै न होता, तो क्या होता ?*

Hair Cut and Nails Cut

01 March 2021