28 Oct 2020
♦️♦️♦️ ⚜🕉⚜ ♦️♦️♦️
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 28 अक्टूबर 2020*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1942
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2077
*🇮🇳मास-* द्वितीय आश्विन(शुद्ध)
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी-12:55 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद-09:11 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* बालव-12:55 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* व्याघात-25:47 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 06:30
*🌄सूर्यास्त-* 17:38
*🌙चन्द्रोदय-* 16:14
*🌛चन्द्रराशि-* मीन-दिनरात
*🌞सूर्यायण-* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:04 से 13:28
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 द्वितीय आश्विन (शुद्ध ) सुदी द्वादशी 12:55 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , पद्मनाभ द्वादशी , श्री श्यामबाबा द्वादशी , प्रदोष व्रत , कार्तिक मास के लिए द्विदल त्याग व्रतारम्भ , पंचक जारी , 09:11 से 12:54 तक व समाज सेविका भगिनी निवेदिता जयन्ती।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 द्वितीय आश्विन (शुद्ध ) सुदी त्रयोदशी 15:17 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 12:00 से , सर्वदोषनाशक रवि योग 12:00 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:00 से , पंचक जारी , मुक्केबाज श्री विजेन्द्र सिंह जन्म दिवस , श्रीमती कमला देवी चटोपाध्याय स्मृति दिवस व अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट दिवस।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*उद्याने भ्रमणं प्रातः*
*शरीराय हितावहम् ।*
*प्रकृते - र्वरदानेन*
*आत्मानन्दोऽपि जायते।।*
_शशिपालनीतिशतकम् ९_
*भावार्थ👉*
_बाग़ में सुबह की सैर शरीर का भला तो करती ही है , साथ ही प्रकृति मैया का वरदान मिलने से आत्मा भी आनंदित हो जाती है।_
🌹
*28 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1492 – क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की, जिसके पश्चात स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुँचीं थी।
1709 - इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।
1726 - लंदन में जोनाथन स्विफ्ट द्वारा लिखित और बेंजामिन मोटे द्वारा प्रकाशित "गुलिवर ट्रेवल्स" का प्रकाशन किया गया।
1791 फ्रांस में महिलाओं के अधिकारों का घोषणापत्र और महिला नागरिक का प्रकाशन हुआ।
1846 - पायनियर्स सिएरा नेवादा में बर्फ़ीला तूफ़ान से 42 लोग मरे।
1851 - बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की गई।
1859 - स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1863 - जिनेवा में हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया।
1868 - थॉमस एडीसन अपना पहला पेटेंट इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर बनाया।
1886 -फ्रांस ने दोस्ती के प्रतीक के रूप में अमेरिका को स्टैचु ऑफ लिबर्टी भेंट किया तथा अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस से उपहार में मिली ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का औपचारिक अनावरण किया।
1891 - जापान में भूकंप से 7300 लोगों की मौत।
1913 – जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना हुई।
1918 - आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।
1929 – अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ। जिससे कारोबार बाजार 24 फीसदी गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है।
1940 – इटली की फ़ासीवादी सरकार के अध्यक्ष मोसोलीनी के नेतृत्व में इस देश की दो लाख की सेना ने यूनान पर आक्रमण किया।
1944 – दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी के घटक बुलगारिया ने बिना शर्त सोवियत संघ के सामने समर्पण कर दिया।
1954 - अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1955 - मिस्त्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1998 - इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ समाप्त।
2001 - जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भारत की यात्रा पर आये, जापान के प्रधानमंत्री जुनीशिरो कोअजुमी के विशेष दूत योसितो मोरी भारत दौरे पर आये।
2004 - बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा।
2004 - परमाणु मसले पर ईराक के साथ यूरोपीय संघ की वार्ता विफल।
2009 - पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल।
2012 - सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन, 128 लोग मारे गये।
2012 - जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।
2019 - चिली के राष्ट्रपति ने देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए आपात स्थिति समाप्त कर दी
*28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1867 – स्वामी विवेकानंद की शिष्या ,सहयोगी , शिक्षिका तथा समाज सेविका भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ।
1871 - अतुल प्रसाद सेन - प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।
1883 - मौरिस गार्नियर हैलेट - भारत सरकार में गृह सचिव रहे।
1930 - अंजान - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर।
1955 – विलियम हेनरी गेट्स III का जन्म सिएटल, वॉशिंगटन में, विलियम एच गेट्स, सीनियर और मरी मैक्सवेल गेट्स के यहाँ हुआ।
1958 - अशोक शंकरराव चव्हाण - लोक सभा सांसद।
1963 - उर्जित पटेल - भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर।
1986 - अदिति राव हैदरी - एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री ।
*28 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1627 - जहाँगीर - अकबर के पुत्र थे।
1900 – जर्मन भाषाविद तथा प्राच्य विद्या विशारद फ्रेडरिक मैक्स मूलर का निधन हुआ।
2011 - श्रीलाल शुक्ल - व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार।
2013 - राजेंद्र यादव- लोकप्रिय उपन्यासकार।
2016 - शशिकला काकोडकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी की एक प्रमुख नेत्री।
*28 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 समाज सेविका भगिनी निवेदिता जयन्ती।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
Comments
Post a Comment